Shahdol Murder Case: 500 रुपये देकर चिकन मंगाया, फिर घर में हुआ ऐसा कांड….परिवार में मच गया कोहराम

Ads

Shahdol Murder Case: 500 रुपये देकर चिकन मंगाया, फिर घर में हुआ ऐसा कांड....परिवार में मच गया कोहराम

Shahdol Murder Case: 500 रुपये देकर चिकन मंगाया, फिर घर में हुआ ऐसा कांड....परिवार में मच गया कोहराम /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • शादी नहीं कराने से नाराज बेटे ने माता-पिता पर लाठी-डंडों से हमला किया
  • पिता की इलाज के दौरान मौत, मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
  • शहडोल पुलिस ने आरोपी बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया

शहडोल। Shahdol Murder Case: शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में शादी नही कराने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने ही माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

500 रुपये देकर चिकन मंगाया, फिर शुरू हुआ विवाद, फिर…

Shahdol Murder Case जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के देवरा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. देवरा निवासी दउआ अपनी पत्नी यशोदा के साथ मजदूरी कर करीब एक माह बाद वापस घर लौटे थे. घर आने की खुशी में पिता ने अपने बेटे अंजू को 500 रुपये देते हुए चिकन लाने को कहा, बेटा बाजार से चिकन लेकर आया, और अपनी शादी नही कराने की बात पर माता – पिता से बात विवाद करने लगा और विवाद इतना कि बेटे ने लाठी – डंडे से पीट पीटकर घायल कर दिया. जहाँ इलाज कर दौरान पिता कि मौत हो गई जबकि माँ गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ इलाज जारी है.

आरोपी बेटा गिरफ्तार

Shahdol Murder Case घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है. वही इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान का कहना है कि शादी नहीं करने की बात को लेकर बेटे ने माता -पिता को लाठी डंडीे से हमला कर दिया जिसमे पिता की मौत हो गई. जबकि मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें

यह घटना कहां की है?

यह घटना मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के देवरा गांव की है।

विवाद किस बात को लेकर हुआ था?

प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक अपनी शादी नहीं कराए जाने से नाराज था और इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

इस घटना में कितने लोग घायल हुए?

माता-पिता दोनों पर हमला हुआ। पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हैं।

क्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है?

हां, पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शादी को लेकर हुए विवाद के बाद बेटे द्वारा हमला करने की बात सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।