Aban Ahmed Death | Photo Credit: AI
झांसी: Aban Ahmed Death उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सबसे छोटे बेटे अबान सड़क हादसे का शिकार हो गया। (Jhansi Road Accident) जिसके बाद उसकी मौत हो गई। साथ ही उसके दोस्त सोनू ने भी दम तोड़ दिया।
Atiq Ahmed Son Aban Ahmed मिली जानकारी के अनुसार, घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार अतीक अहमद का सबसे छोटे बेटा अबान की मौत हो गई, उसके साथ दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही हैं। वहीं घायलों को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।