(Power Grid Share Price/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Power Grid Share Price: देश की महारत्न कंपनी पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर (Power Grid Share Price) में पहली तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर 6 अगस्त को शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत तक टूट गए। पावरग्रिड ने 5 अगस्त को अपने जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। जिसमें मुनाफे में हल्की कमी दर्ज की गई। कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 3,598.42 करोड़ रुपये रहा। जो पिछले साल की समान तिमाही के 3,630.58 करोड़ रुपये से करीब 0.9 प्रतिशत कम है।
हालांकि, कंपनी के कारोबार से होने वाली आय में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पावरग्रिड का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत बढ़कर 11,496.72 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 11,196.22 करोड़ रुपये था। इसके बावजूद मुनाफे में गिरावट से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई और शेयर पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया।
पावरग्रिड के शेयर 6 अगस्त को 281.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 279.75 रुपये पर खुले। इसके बाद शेयर गिरकर 270.50 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन था जब कंपनी के शेयरों (Power Grid Share Price) में गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक हफ्ते में स्टॉक करीब 3.50 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ चुका है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, 270 रुपये का स्तर शेयर के लिए अहम सपोर्ट है। अगर यह स्तर टूटता है तो गिरावट बढ़ सकती है। जबकि 280 रुपये के ऊपर मजबूती लौटने के संकेत मिल सकते हैं।
| जानकारी (Metric) | विवरण (Details) |
| कंपनी का नाम | Power Grid Corporation of India Ltd |
| स्टॉक एक्सचेंज | NSE: POWERGRID |
| मौजूदा शेयर कीमत | ₹ 271.75 |
| आज का बदलाव | ▼ 3.55% (-₹10.00) |
| समय | 6 अगस्त 2026, दोपहर 12:48 बजे IST |
| ओपन प्राइस | ₹ 279.75 |
| आज का हाई | ₹ 281.00 |
| आज का लो | ₹ 270.50 |
| मार्केट कैप | ₹2.53 लाख करोड़ |
| P/E Ratio | 15.87 |
| 52 हफ्ते का हाई | ₹ 324.95 |
| 52 हफ्ते का लो | ₹ 250.00 |
| डिविडेंड यील्ड | 3.31% |
| तिमाही डिविडेंड राशि | ₹ 2.25 |
पावरग्रिड के सबसे बड़े कारोबार (Power Grid Share Price) ट्रांसमिशन सेगमेंट ने जून तिमाही में 10,929.16 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया जो पिछले साल के 10,694.66 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी ने भविष्य के विस्तार के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी भी दी है। डायरेक्टर्स की कमिटी ने HTLS कंडक्टर से जुड़ी 400 kV डबल-सर्किट लाइनों की री-कंडक्टरिंग परियोजना के लिए 856.94 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। अब निवेशकों की नजर कंपनी के अगले प्रदर्शन पर बनी हुई है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।