तेलंगाना: विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने महिला को आग लगा दी

Ads

तेलंगाना: विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने महिला को आग लगा दी

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 01:07 AM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 01:07 AM IST

हैदराबाद, 17 फरवरी (भाषा) तेलंगाना के महबूबाबाद कस्बे में विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने मंगलवार को 28 वर्षीय विवाहिता को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दुकान संचालक आरोपी व्यक्ति का उस महिला से अवैध संबंध था और उसे संदेह था कि महिला किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में है तथा उसे ‘अनदेखा’ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को उसके घर में अकेले पाकर उसपर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी, जिसके बाद खुद महिला से गले लग गया और दोनों झुलस गए।

उन्हें पहले महबूबाबाद के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए वारंगल के एक अन्य सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि महिला 90 प्रतिशत झुलस गई है, जबकि आरोपी 75 प्रतिशत जला है।

भाषा

यासिर रंजन

रंजन