LIVE NOW
Madhya Pradesh Budget 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश सरकार का पहला पेपरलेस बजट, नई आबकारी नीति के साथ आएगा जनहितकारी बजट, सदन पहुंचने से पहले वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

Ads

Madhya Pradesh Budget 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश सरकार का पहला पेपरलेस बजट, नई आबकारी नीति के साथ आएगा जनहितकारी बजट, सदन पहुंचने से पहले वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 08:38 AM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 09:55 AM IST

Madhya Pradesh Budget 2026 Live Updates/Image Source: IBC24

भोपाल: Madhya Pradesh Budget 2026 Live Updates: मध्यप्रदेश सरकार आज 18 फरवरी को राज्य विधानसभा में बजट (MP Budget 2026) पेश करेगी। इस बार का बजट पूरी तरह पेपरलेस होगा और इसे डिजिटल माध्यम से सदन में पेश किया जाएगा। इस साल बजट की मोटी-मोटी किताबों की जगह सिर्फ वित्त मंत्री (Jagdish Devda Live) का भाषण और एक बजट हैंडआउट छपेगा। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार के इस बजट को लेकर सभी वर्गों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा राज्य बजट होगा जिसमें सालाना प्रावधानों के साथ-साथ तीन साल का रोडमैप भी पेश किया जाएगा। वहीं अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए बजट में शहरी विकास पर खास फोकस रहने की उम्मीद है। निकाय इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए 5000 करोड़ रुपए तक के बड़े ऐलान हो सकते हैं। इसके अलावा सरकार किसानों को भी बड़ी सौगात दे सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि कृषि से जुड़े 12 से अधिक विभागों में बढ़ाया जा सकता हैं। किसानों के लिए नई योजनाएं और मौजूदा योजनाओं के विस्तार की भी उम्मीद जताई जा रही है।