Seema Haider News: सचिन मीणा के घर गूंजी किलकारी, सीमा हैदर ने बेटे को दिया जन्म, 11 महीने पहले हुई थी बेटी

Ads

Seema Haider News: सचिन मीणा के घर गूंजी किलकारी, सीमा हैदर ने बेटे को दिया जन्म, 11 महीने पहले हुई थी बेटी

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 08:51 AM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 08:51 AM IST

Seema Haider News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सीमा हैदर ने बेटे को जन्म दिया, यह उनका छठा बच्चा है
  • सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है
  • सीमा हैदर 2023 में नेपाल के रास्ते आई थीं भारत

नई दिल्ली: Seema Haider News अपनी मोहब्बत के लिए सीमा पार कर भारत आई सीमा हैदर फिलहाल सुर्खियों से गायब है, लेकिन अब सीमा हैदर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सीमा हैदर छठी बार मां बन गई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। आपको बता दें कि 11 महीने पहले सीमा ने बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं। जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है।

परिवार में जश्न का माहौल

Seema Haider Latest News इस खुशखबरी के बाद उनके परिवार में जश्न का माहौल है। बताया जा रहा है कि सीमा हैदर ने नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। डॉक्टर के अनुसार, मां और नवजात दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। जिसके बाद सचिन मीणा के घर में खुशियां का माहौल है। घरवालों और आसपास के लोगों ने सीमा को बधाई दी।

13 मई 2023 को आई थी भारत

बता दें कि, पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। सीमा हैदर को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 7 जुलाई 2023 को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा इलाके के एक घर में रह रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

सीमा हैदर ने कितने बच्चों को जन्म दिया है?

कुल छह बच्चे – चार पाकिस्तानी पति से और दो भारतीय पति सचिन मीणा से।

सीमा हैदर भारत कब आई थीं?

वह 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते भारत आई थीं।

उनका भारतीय पति कौन है?

उनका भारतीय पति सचिन मीणा है, जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए हैं।