Gujarat Viral Video | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Gujarat Viral Video देश में इस समय शादियों के सीजन चल रहा है। हर शहर, हर कस्बे और गांव में शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं शादियों में दूल्हा और दुल्हन की तरफ से भव्य खाने का भी आयोजन किया जा रहा है। मेहमानों के लिए खाने का अलग अलग पंडाल बनाया जा रहा है। लेकिन सोचिए शादी में गए हो और वहां खाने के दौरान शेर पहुंच जाए तो क्या होगा? ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां शादी समारोह में खाने के बीच एक दो शेर टहलते हुए पहुंच गए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Lion in Wedding Ceremony मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा ये वीडियो गुजरात के जूनागढ़ जिले का बताया जा रहा है। दरअसल, यहां जूनागढ़ के प्लासवा गांव में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। वहां अचानक दो शेर टहलते हुए पहुंच गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टॉल पर खाने के बर्तन लगे हुए हैं, जिनमें दावत का खाना सजा हुआ है। इस बीच दो शेर के पहुंचने से हड़कंप मच गया।
हालांकि, जब दोनों शेर पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था। समारोह में पहुंचने के बाद दोनों शेर मंडप के नीचे इधर-उधर चक्कर लगाते दिखाए दिए। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो भोजन की तलाश में थें, लेकिन कुछ हाथ न लगने पर आखिरकार जंगल की ओर लौट गए।
गुजरात के जूनागढ़ का दृश्य है। एक शादी समारोह समाप्त होने के बाद जंगल के राजा अपने परिवार के साथ दावत में शामिल होने आए,
लेकिन उनके अनुरूप भोजन न मिलने के कारण राजा और उनका परिवार निराश होकर लौट गए। pic.twitter.com/7UHUpTVSzd
— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) February 17, 2026