उप्र के बिजनौर में बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, बुजुर्ग दंपति की मौत

Ads

उप्र के बिजनौर में बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, बुजुर्ग दंपति की मौत

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 09:07 AM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 09:07 AM IST

बिजनौर (उप्र), 18 फरवरी (भाषा) बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र में एक निजी बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात बढ़ापुर से नगीना आ रही निजी बस ने तैयबपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार शमीम अहमद (72) और उनकी पत्नी रशीदा (63) की मौत हो गई जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार कमल गंभीर रूप से घायल हो गया।

चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं और बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

भाषा सं सलीम

सिम्मी

सिम्मी