तेलंगाना में कोविड-19 के 453 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 453 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 453 नये मामले, तीन मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: August 12, 2021 7:58 pm IST

हैदराबाद, 12 अगस्त (भाषा) तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 453 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,51,288 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,836 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में संक्रमण के सर्वाधिक 69 नये मामले सामने आए, इसके बाद करीमनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नये मामले दर्ज किए गए।

तेलंगाना में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,137 हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 591 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,39,456 हो गयी है। तेलंगाना में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.18 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत हो गयी है।

भाषा

रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में