राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 1, 2022 10:48 am IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा। दिन में आसमान के मुख्य तौर पर साफ रहने और न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान के क्रमश: 10 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 11.5 डिग्री सेल्सियस और 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 142 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में