दिल्ली में बढ़ा तापमान

Ads

दिल्ली में बढ़ा तापमान

  •  
  • Publish Date - August 18, 2022 / 11:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह धूप निकलने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिन में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।’’

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत था।

सप्ताहांत में शहर में बारिश थोड़ी अधिक होने की संभावना है। हालांकि, विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश होने संबंधी कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 69 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा