दिल्ली में तापमान सामान्य से अधिक रहा, मंगलवार को बादल छाए रहने का अनुमान
दिल्ली में तापमान सामान्य से अधिक रहा, मंगलवार को बादल छाए रहने का अनुमान
नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग स्थित मुख्य मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले पालम में 38 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 38.1 डिग्री सेल्सियस, रिज में 37.4 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विभाग ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच या उससे पहले के 24 घंटे में इन मौसम केंद्रों पर कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार शाम चार बजे 246 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
इससे पहले दिन में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 28.2 डिग्री सेल्सियस, रिज में 24.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
भाषा खारी सुरेश
सुरेश

Facebook


