सिक्किम के मुख्यमंत्री ने नाथूला विजय दिवस पर सैनिकों, पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दीं

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने नाथूला विजय दिवस पर सैनिकों, पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दीं

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने नाथूला विजय दिवस पर सैनिकों, पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दीं
Modified Date: September 11, 2026 / 03:38 pm IST
Published Date: September 11, 2026 3:38 pm IST

गंगटोक, 11 सितंबर (भाषा) सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को 60वें नाथू ला विजय दिवस के अवसर पर सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दीं।

नाथू ला विजय दिवस हर साल 11 सितंबर को मनाया जाता है। यह सिक्किम के नाथू ला दर्रे में 1967 में चीनी सेना के साथ हुई सैन्य झड़पों के दौरान भारतीय सेना की बहादुरी और जीत के सम्मान में मनाया जाता है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “60वें नाथू ला विजय दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर मैं भारतीय सेना के वीर जवानों, अधिकारियों, सैनिकों और पूर्व सैनिकों, खासकर सिक्किम में सेवा दे रहे जवानों को हृदय से शुभकामनाएं देता हूं।”

तमांग ने कहा, “मैं उन सभी बहादुर जवानों को गहरी श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने 60 साल पहले देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।”

उन्होंने कहा कि नाथू ला भारत के साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में