समुद्र तट पर सुरक्षा के लिए छह स्थानों पर अस्थायी तैरते जेट्टी बनाने का प्रस्ताव: गोवा के मंत्री

Ads

समुद्र तट पर सुरक्षा के लिए छह स्थानों पर अस्थायी तैरते जेट्टी बनाने का प्रस्ताव: गोवा के मंत्री

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 07:08 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 07:08 PM IST

पणजी, 12 मार्च (भाषा) गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोवा में छह स्थानों पर अस्थायी तैरते जेट्टी बनाए जाएंगे।

खौंटे ने सदन में बेनौलिम से विधायक वेंजी विएगास द्वारा शून्यकाल के दौरान उठाए गए एक मुद्दे का जवाब देते हुए कहा कि यह परियोजना एक एजेंसी के लिए जारी की गयी नयी निविदा का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, ‘‘तैरते जेट्टी बनाने की इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा को मजबूत करना है। ये तैरते हुए स्टेशन बचाव कार्यों के दौरान जेट स्की को जल्दी लॉन्च करने में मदद करेंगे, ताकि ‘लाइफगार्ड’ कम समय में पीड़ितों या संकट में फंसे लोगों तक पहुंच सकें। यह व्यवस्था आपातस्थिति में लाइफगार्ड की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए की गई है।’

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश