गिरिडीह में ट्रक पलटने से सीआरपीएफ के दस जवान घायल
गिरिडीह में ट्रक पलटने से सीआरपीएफ के दस जवान घायल
गिरिडीह, 30 अक्टूबर (भाषा) झारखंड में गिरिडीह जिले के मधुवन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक ट्रक पलटने से उसमें सवार दस जवान घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना गिरिडीह डुमरी पथ पर चैनपुर के पास हुई। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन के जवान मधुवन से निमियाघाट जा रहे थे तभी सड़क पर अचानक आये जानवरों को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया। इस हादसे में दस जवान घायल हो गये जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को डुमरी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा इन्दु देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


