BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Leander Paes Joins BJP News: इस मशहूर और दिग्गज टेनिस स्टार ने दिया ‘दीदी’ को झटका.. तृणमूल छोड़ भगवा पार्टी में हुए शामिल, क्या लड़ेंगे चुनाव?

Tennis Star Leander Paes Joins BJP News: टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल हुए, तृणमूल को झटका, राजनीति में एंट्री से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज।

Tennis Star Leander Paes Joins BJP News

Tennis Star Leander Paes Joins BJP News

satya prakash
Published: 31 Mar 2026 | 1:14 pmModified: 31 Mar 2026 | 1:14 pm
HIGHLIGHTS
  1. लिएंडर पेस BJP में शामिल
  2. तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका
  3. चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

कोलकाता: भारतीय टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। (Leander Paes Joins BJP News) इस तरह अपने इस फैसले से लिएंडर पेस ने सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दे दिए है। बता दें कि, पेस के एंट्री के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की बढ़ती लिस्ट में एक और हाई-प्रोफाइल नाम जुड़ गया है। बता दें कि, 2021 में गोवा विधानसभा चुनाव से पहले लिएंडर पेस टीएमसी में शामिल हो गए थे। लेकिन पांच सालों बाद अब उन्होंने पाला बदल लिया है।

टेनिस आइकन से राजनीति में एंट्री तक

कोलकाता में जन्मे पेस को टेनिस इतिहास के सबसे महान डबल्स खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। तीन दशकों के करियर में, उन्होंने कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते और भारतीय टेनिस के ग्लोबल एंबेसडर बने। वह टेनिस में ओलंपिक पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय भी हैं, उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया। पेस का एक शानदार रिकॉर्ड है जिसमें आठ मेन्स डबल्स और दस मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम टाइटल शामिल हैं। उन्होंने मेन्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों में एक रेयर करियर ग्रैंड स्लैम हासिल किया।

भाजपा ने जारी की एक और लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर 24 परगना ज़िले की बगदा सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर का नाम भी शामिल है। (Leander Paes Joins BJP News) इसके साथ ही, भगवा पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए अब तक 287 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बता दें कि, इन चुनावों के लिए मतदान दो चरणों में होगा।

मैनागुड़ी विधानसभामें बदला कैंडिडेट

पार्टी ने मैनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार को भी बदल दिया है। यहाँ कौशिक रॉय की जगह अब दलीम रॉय को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह पार्टी ने हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाटी, नटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय और सिताई से आशुतोष बर्मा को उम्मीदवार बनाया है। मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक, फलता से देबांग्शु पांडा, सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर और पांचला से रंजन कुमार पॉल चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले संतोष पाठक को पार्टी ने कोलकाता की चौरंगी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

क्रमांक निर्वाचन क्षेत्र (Constituency) उम्मीदवार (Candidates)
1 सिताई (SC) अशुतोष बर्मा
2 नाटाबाड़ी गिरिजा शंकर रॉय
3 बगदा (SC) सोमा ठाकुर
4 मगराहाट पूर्व (SC) उत्तम कुमार बनिक
5 फलता देबांग्शु पांडा
6 सोनारपुर उत्तर देबाशीष धर
7 चौरंगी संतोष पाठक
8 हावड़ा दक्षिण श्यामल हाटी
9 पंचला राजन कुमार पाल
10 चांदीपुर पियूष कांती दास
11 गारबेता प्रदीप लोढ़ा
12 मेमारी मानव गुहा
13 बाराबनी अरिजीत रॉय

Image

Image

प. बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान

गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा। इसके बाद सभी राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतगणना 4 मई को होगी। (West Bengal Assembly Election BJP Candidate List) यह साल 2021 के विधानसभा चुनाव से बिल्कुल अलग है, जब मतदान 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में हुआ था।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत

सत्या एजेंसीज ने 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: लिएंडर पेस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और राजनीति में सक्रिय भूमिका के संकेत दिए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Tennis Legend Leander Paes Joins BJP, Sparks Speculation Over Political Role in West Bengal

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm