जम्मू कश्मीर : सोपोर में पार्षदों की बैठक के दौरान आतंकी हमला, बीडीसी सदस्य और सुरक्षाकर्मी की मौत

Ads

जम्मू कश्मीर : सोपोर में पार्षदों की बैठक के दौरान आतंकी हमला, बीडीसी सदस्य और सुरक्षाकर्मी की मौत

  •  
  • Publish Date - March 29, 2021 / 09:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

श्रीनगर, 29 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र में सोमवार को नगर पालिका कार्यालय के बाहर हुए आतंकवादी हमले में ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) के एक सदस्य और उनके निजी सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

Read More News: होली की एक रात पहले फार्म हाउस में शराब पार्टी करते पकड़ाए 9 युवक, फार्म हाउस सील

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सोपोर में नगर पालिका कार्यालय बाहर बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी शफात अहमद पर गोली चलाई।जानकारी के मुताबिक  पार्षदों की बैठक के दौरान ये हमला हुआ है।
Read More News: सलाखों के पीछे मनेगी विधायक पति की होली, लंबे समय से हत्याकांड के मामले में थे फरार

उन्होंने कहा कि हमले में रियाज और शफात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया है।
Read More News: ‘मोदी के मन की बात’ से प्रेरित होकर डॉग स्क्वाड में शामिल किए गए 20 देसी पपी डॉग्स, 11 की मौत