जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों को ले जा रहे वाहन पर आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों को ले जा रहे वाहन पर आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों को ले जा रहे वाहन पर आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: September 23, 2020 12:54 pm IST

श्रीनगर, 23 सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने बुधवार को सुरक्षा बलों को लेकर जा रहे एक वाहन पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने पुलवामा के चटपोरा में दोपहर के करीब सुरक्षा बलों के वाहन पर गोलीबारी की।

अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में