जम्मू कश्मीर, आतंकियों ने सीआईडी अधिकारी की हत्या की, गोलियों से छलनी शव मिला
जम्मू कश्मीर, आतंकियों ने सीआईडी अधिकारी की हत्या की, गोलियों से छलनी शव मिला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने फिर एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी है। आतंकियों ने रविवार शाम दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सीआईडी के एक अधिकारी इम्तियाज अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पुलवामा के वाहीबाग इलाके में इम्तियाज अहमद का शव और उनकी कार बरामद की।
बताया जा रहा है कि मृत पुलिस अधिकारी मूलत: पुलवामा के ही निवासी थे जबकि उनकी पदस्थापना श्रीनगर के शेरगारी पुलिस थाने में थी। रविवार शाम इम्तियाज अहमद जेके 01 एडी 8352 नंबर की कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने रश्मि नाला के पास उन्हें रोककर गोली मार दी और फिर मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : प्रहलाद पटेल ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस न कार्यालयों में न मैदान में, सिर्फ सोशल मीडिया पर
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलवामा के पुलिस अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के जवान मौके पर पहुंचे। इके बाद आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में इससे पहले भी आतंकियों ने कई पुलिसवालों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


