महाराष्ट्र उपचुनाव में शिवसेना के नाम, चुनाव चिन्ह का उपयोग नहीं कर सकेंगे ठाकरे, शिंदे गुट

Ads

महाराष्ट्र उपचुनाव में शिवसेना के नाम, चुनाव चिन्ह का उपयोग नहीं कर सकेंगे ठाकरे, शिंदे गुट

  •  
  • Publish Date - October 8, 2022 / 10:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) भारत निर्वाचन आयोग ने अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे नीत दोनों गुटों द्वारा पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह का उपयोग करने पर पाबंदी लगा दी है।

पार्टी के दोनों गुटों द्वारा नाम और चुनाव चिन्ह पर दावा किए जाने की पृष्ठभूमि में एक अंतरिम आदेश जारी करके निर्वाचन आयोग ने दोनों से कहा है कि वे सोमवार तक अपनी-अपनी पार्टी के लिए तीन-तीन नये नाम और चुनाव चिन्ह सुझाएं।

आयोग दोनों गुटों द्वारा सुझाए गए नामों और चुनाव चिन्हों में से उन्हें किसी एक का उपयोग करने की अनुमति देगा।

अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव नजदीक आने की स्थिति में शिंदे गुट द्वारा अनुरोध किए जाने पर आयोग ने अंतरिम आदेश जारी किया है।

भाषा अर्पणा माधव

माधव