Thalapathy Vijay Supporter Fire: तमिलनाडु में CM शपथ में देरी और विजय के समर्थक का खौफनाक फैसला, खुद को किया आग के हवाले, हालत गंभीर

Ads

राज्य में सरकार गठन में हो रही देरी से समर्थकों में नाराजगी भी देखने को मिली। इसी बीच एक दुखद घटना भी सामने आई, जहां विजय के एक समर्थक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली।

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 06:17 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 06:22 PM IST

vijay supporter fire/ image source: morning_mist19 x handle

HIGHLIGHTS
  • विजय समर्थक ने आग लगाई
  • शपथ देरी से नाराजगी
  • गंभीर हालत में भर्ती

तमिलनाडु: तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से जारी सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है। हालिया चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी Tamilaga Vettri Kazhagam (टीवीके) बहुमत से कुछ सीटें दूर रह गई थी, जिसके कारण सरकार गठन का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा था। इसी वजह से शनिवार को होने वाला थलापति Vijay का संभावित शपथ ग्रहण भी टल गया था।

समर्थक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली

बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों के आंकड़े से दूर रहने के कारण विजय की पार्टी लगातार अन्य दलों से समर्थन जुटाने में लगी हुई थी। राज्य में सरकार गठन में हो रही देरी से समर्थकों में नाराजगी भी देखने को मिली। इसी बीच एक दुखद घटना भी सामने आई, जहां विजय के एक समर्थक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे समर्थक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि वह विजय के मुख्यमंत्री बनने में हो रही देरी से बेहद भावुक था।

कई नेताओं ने शांति बनाए रखने की अपील की

राजनीतिक तनाव के बीच कई नेताओं ने शांति बनाए रखने की अपील की। तमिलनाडु की वरिष्ठ नेता Tamilisai Soundararajan ने विजय से अपने समर्थकों से संयम बरतने की अपील करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता नई सरकार चाहती है, लेकिन राज्य में स्थिर सरकार बनना भी उतना ही जरूरी है।

इसी बीच अब टीवीके के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार Viduthalai Chiruthaigal Katchi (वीसीके) ने विजय की पार्टी को औपचारिक समर्थन पत्र सौंप दिया है। इससे पहले Indian National Congress, Communist Party of India और Communist Party of India (Marxist) भी समर्थन दे चुके हैं।
टीवीके नेता आधव अर्जुन ने कहा कि वीसीके प्रमुख Thol. Thirumavalavan ने विजय के नेतृत्व में सरकार बनाने का समर्थन कर दिया है। वीसीके के दो विधायकों का समर्थन इस समीकरण में बेहद अहम माना जा रहा है।

अब इन समर्थन पत्रों के बाद दावा किया जा रहा है कि विजय ने 118 का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो जल्द ही राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का न्योता दिया जा सकता है। तमिलनाडु में अब सबकी नजर इस बात पर है कि थलापति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ कब लेते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-