मप्र: मुख्यमंत्री यादव नौ अगस्त को चार नयी सीधी विमान सेवाओं की शुरुआत करेंगे

Ads

मप्र: मुख्यमंत्री यादव नौ अगस्त को चार नयी सीधी विमान सेवाओं की शुरुआत करेंगे

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 10:48 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 10:48 PM IST

भोपाल, आठ अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को राज्य से चार नयी सीधी विमान सेवाओं की शुरुआत करेंगे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता हवाई मार्गों पर ये सेवाएं शुरू होने से राज्य के भीतर और अन्य राज्यों के साथ हवाई संपर्क मजबूत होगा।

उन्होंने बताया कि इन सेवाओं का संचालन ‘एलायंस एयर’ करेगी।

यादव भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डे पर आयोजित एक कार्यक्रम में इन सेवाओं की शुरुआत करेंगे।

अधिकारी ने कहा कि हवाई सेवाओं के विस्तार से राज्य में पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

भाषा दिमो शफीक

शफीक