थरुर ने मोदी पर कसा तंज, बताया सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो
थरुर ने मोदी पर कसा तंज, बताया सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो
कोलकाता। अपने बयानों से अक्सर विवाद में रहने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी टिप्पणी की है जो उन्हें नए विवाद में फंसा सकती है। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘एक सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो‘ बताया है। इससे पहले पिछले सप्ताह थरूर ने दावा किया था कि एक आरएसएस नेता ने मोदी की तुलना ‘शिवलिंग पर बैठे बिच्छू‘ से की थी। थरूर के इस बयान पर विवाद हो गया था।
थरूर की कथित ‘बिच्छू‘ वाली टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया गया। थरूर ने अब मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘एक सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो‘ करार दिया जो कहता है कि ‘मैं सारे जवाब जानता हूं’। एक औद्योगिक के कार्यक्रम में थरुर ने कहा कि, ‘मोदी एक व्यक्ति की सरकार हैं और हर कोई उनके इशारे पर नाच रहा है’। उन्होंने कहा कि भारत में अभी इतिहास का ‘सबसे केंद्रीकृत प्रधानमंत्री कार्यालय‘ है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस में शामिल हुए संजय मसानी ने कमलनाथ को बताया विराट कोहली,संबल योजना पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि, ‘हर फैसला पीएमओ करता है। हर फाइल मंजूरी के लिए पीएमओ भेजी जाती है’। अगले लोकसभा चुनावों के मुद्दे पर थरूर ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के बीच चुनाव से पहले और चुनाव के बाद गठबंधन होंगे, लेकिन हो सकता है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद का ‘चेहरा नहीं हों’।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


