राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ

Ads

राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 02:55 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 02:55 PM IST

अयोध्या (उप्र), 25 जुलाई (भाषा) श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान शुक्रवार शाम को पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने यह जानकारी दी।

चढ़ावे की कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद 15 जुलाई को शुरू हुआ यह अनुष्ठान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा था कि समारोह का उद्देश्य निर्धारित धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से मंदिर परिसर की पवित्रता को बहाल करना और चूक के लिए माफी मांगना था।

दास ने शनिवार को कहा कि समापन पूर्णाहुति में वैदिक विद्वानों के मार्गदर्शन में मंदिर की यज्ञशाला में हवन और विशेष पूजा की गई।

ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास और ट्रस्टी कृष्ण मोहन ने यजमान के रूप में भाग लिया और आहुतियां दीं। इस अवसर पर एक सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया, जिस दौरान स्थानीय ब्राह्मणों को भोजन कराया गया।

दास के अनुसार, 10 दिवसीय अनुष्ठान में अयोध्या और अन्य स्थानों से लगभग 70 वैदिक आचार्यों ने भाग लिया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, रुद्राभिषेक और रामार्चा पूजा की, जबकि रामलला के मुख्य पुजारी ने इस दौरान विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया।

उन्होंने कहा कि मंदिर की पवित्रता को बहाल करने के लिए चोरी या अनुष्ठान अशुद्धता जैसी घटनाओं के बाद अपनाई जाने वाली धार्मिक परंपराओं के अनुसार, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि के निर्देश पर अनुष्ठान आयोजित किया गया था।

यह समारोह राम मंदिर से प्रसाद की चोरी पर जारी विवाद के बीच हुआ है, जिसके कारण सरकार द्वारा आदेशित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच और आपराधिक कार्यवाही हुई। मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच जारी है। भाषा सं जफर अमित

अमित