असम के फिजियोथेरेपिस्ट का शव कटक में उसके किराये के मकान के पास पाया गया

असम के फिजियोथेरेपिस्ट का शव कटक में उसके किराये के मकान के पास पाया गया

असम के फिजियोथेरेपिस्ट का शव कटक में उसके किराये के मकान के पास पाया गया
Modified Date: February 26, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: February 26, 2026 10:26 pm IST

भुवनेश्वर, 26 फरवरी (भाषा) असम के एक फिजियोथेरेपिस्ट का शव बृहस्पतिवार को ओडिशा के कटक जिले में उसके किराये के मकान के पास पाया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रुहान काकाती के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में फिजियोथेरेपी की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह लगभग चार साल पहले स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (एसवीएनआईआरटीएआर) में इंटर्नशिप करने के लिए जिले के ओलातपुर गांव आया था।

पुलिस ने बताया कि इंटर्नशिप पूरी करने के बाद, रुहान काकाती ओलातपुर में तीन मंजिला मकान में में किराये पर रह रहा था और इलाके में फिजियोथेरेपी की सेवाएं प्रदान कर रहा था।

ओलातपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उसी इमारत के एक निवासी ने सुबह काकाती का शव देखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह इमारत की तीसरी मंजिल से गिर गया था। अधिकारी ने बताया कि वह घर में अकेला रहता था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा

अमित संतोष

संतोष


लेखक के बारे में