गोवा विधानसभा का बजट सत्र दो फरवरी से शुरू होगा

Ads

गोवा विधानसभा का बजट सत्र दो फरवरी से शुरू होगा

  •  
  • Publish Date - January 1, 2024 / 07:13 PM IST,
    Updated On - January 1, 2024 / 07:13 PM IST

पणजी, एक जनवरी (भाषा) गोवा विधानसभा का बजट सत्र दो फरवरी से शुरू होगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विधानसभा सचिव नम्रता उलमान ने कहा कि राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने दो फरवरी को विधानसभा सत्र आहूत किया है।

अधिकारियों ने आदेश का हवाला देते हुए कहा कि यह उस दिन सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगा।

इसके पहले मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि सत्र की अवधि विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति द्वारा तय की जाएगी।

साल का पहला सत्र होने के नाते इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप