BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बिना ड्राइवर के सड़क पर भागने लगी जलती हुई कार, चारों तरफ मची अफरा तफरी, देखें खतरनाक वीडियो

burning car video jaipur: सड़क पर एक कार अचानक आग का गोला बन गई और बिना ड्राइवर के लगभग आधा किलोमीटर तक चलती रही। इस दौरान कार ने कई बाइक …

बिना ड्राइवर के सड़क पर भागने लगी जलती हुई कार, चारों तरफ मची अफरा तफरी, देखें खतरनाक वीडियो
Dr.Anil Shukla
Published: 13 Oct 2024 | 1:30 pmModified: 13 Oct 2024 | 1:32 pm

जयपुर: burning car video jaipur, राजस्थान के जयपुर में शनिवार को ऐसा वाकया हुआ। जिससे हर कोई हैरान रह गया। सोडाला क्षेत्र में दोपहर के वक्त एक चलती हुई कार में आग लग गई। लेकिन समय रहते हुए ड्राइवर और उसमें बैठे लोग कार से उतर गए। इसके बाद कार अपने आप सड़क पर दौड़ती रही। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जयपुर के एलिवेटेड रोड पर आज अजमेर से सोडाला की ओर जाती सड़क पर एक कार अचानक आग का गोला बन गई और बिना ड्राइवर के लगभग आधा किलोमीटर तक चलती रही। इस दौरान कार ने कई बाइक को टक्कर मारी और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर मौजूद लोग अपनी गाड़ियों को बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे।

read more:  Compulsory Retirement News Latest: नौकरी से निकाले जाएंगे ऐसे सरकारी कर्मचारी और अधिकारी? दिवाली से पहले हो सकता है बड़ा एक्शन, सरकार ने दिया ये निर्देश

घटना की जानकारी के अनुसार, मानसरोवर की पत्रकार कॉलोनी निवासी जितेंद्र जांगिड़ अपनी कार चला रहे थे। उन्होंने बताया कि वह एलिवेटेड रोड पर थे, तभी अचानक कार के एसी से धुआं उठने लगा। इसके बाद उन्होंने गाड़ी रोकी और बोनट खोलकर देखा कि कार में आग लग चुकी थी। आसपास के लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन आग तेजी से फैलती गई।

read more: श्रीलंका की नयी सरकार ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों की पुनः जांच के आदेश दिए

आग लगने के कारण कार का हैंड ब्रेक भी खराब हो गया। जिसके चलते कार एलिवेटेड रोड की ढलान पर बिना ड्राइवर के चलने लगी। रास्ते में एक बाइक खड़ी थी, जिसे टक्कर मारते हुए कार आगे बढ़ी और लगभग आधा किलोमीटर तक जलती हुई आगे बढ़ती रही। आखिरकार, कार डिवाइडर से टकराकर रुकी।

read more:  Bhopal News : बिट्टन मार्केट में जमकर हंगामा | रावण दहन देखने पहुंचे युवक – युवती में मारपीट

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: The burning vehicle started running on the road without a driver, there was chaos all around, watch the dangerous video

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm