गांधी परिवार से बाहर का होगा इस बार कांग्रेस अध्यक्ष? ये तीन नेता माने जा रहे हैं प्रबल दावेदार

Ads

Congress President Election: गांधी परिवार से बाहर का होगा इस बार कांग्रेस अध्यक्ष? ये तीन नेता माने जा रहे हैं प्रबल दावेदार

  •  
  • Publish Date - September 16, 2022 / 12:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

Tripura congress candidates list

Congress President Election: नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद से ही नए पार्टी प्रमुख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। इस दौरान सोनिया गांधी की पसंद भी सामने आई थी। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम शामिल था। अभी तक अशोक गहलोत का नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहा था। लेकिन, इसी बीच दो और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का नाम सामने आया है। इन दोनों का नाम सामने आने से कांग्रेस पार्टी एक विशेष वर्ग को लेकर भी फैसला कर सकती है। तो आइए आपको बतातें है कि अशोक गहलोत के अलावा अध्यक्ष पद की रेस में किन दो नेताओं के नाम चर्चा में है।

ये भी पढ़ें-  “शादी एक सजा है, योर ऑनर”, जानें किसने अदालत के सामने कही ये बात, हो रही चर्चा…

यात्रा में व्यस्त है राहुल गांधी

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया अगले सप्ताह अधिसूचना जारी हो जाएगी। कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन 24 से 30 सितंबर के बीच दाखिल किए जा सकते हैं और चुनाव 17 अक्टूबर को होना है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संकेत दिया है कि वह चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं और भारत जोड़ी यात्रा में व्यस्त हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्‍याकुमारी में अशोक गहलोत ने अध्‍यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा था। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार चुनाव सन् 2000 में हुआ था जब जितेंद्र प्रसाद ने सोनिया गांधी को चुनौती दी थी, लेकिन वे हार गए थे।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के बर्थ डे के दिन जन्म लेने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी का मिलेगा उपहार, बांटी जाएंगी मछलियां

इन दो नेताओं का नाम चर्चा में

Congress President Election: सूत्रों के मुताबिक जी-23 समूह उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। फिलहाल, तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर उनकी शीर्ष पसंद हैं। गांधी परिवार से तालुख रखने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदारी कर रहे है। गांधी परिवार के करीबी होने के अलावा गहलोत को कांग्रेस में लगभग सभी वर्गों के नेताओं का भी समर्थन है। हालांकि, अशोक गहलोत राजस्‍थान के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए इच्छुक नहीं हैं। ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक या राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को मैदान में उतारा जा सकता है। दोनों नेता अनुसूचित जाति समुदाय से हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें