(Putrada Ekadashi 2026/ Image Credit: AI-generated)
Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी को संतान सुख और खुशहाली (Putrada Ekadashi 2026) के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल 2026 को श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रविवार 23 अगस्त को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु और बाल गोपाल की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही पति-पत्नी साथ में मिलकर पूजा और व्रत करने से घर में खुशहाली और पवित्रता बनी रहती है।
संतान सुख और बच्चों की रक्षा की कामना से पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2026) पर संतान गोपाल मंत्र का जाप करने की परंपरा है। मंत्र है- ‘ॐ देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः॥’ पूजा के दौरान भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप के सामने घी का दीपक जलाएं और तुलसी की माला से 5 या 11 माला मंत्र जाप करें। श्रद्धा के साथ मंत्र स्मरण करने से मन को शांति मिलने की धार्मिक मान्यता है।
पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का ध्यान करना भी शुभ माना जाता है। इसके लिए ‘ॐ क्लीं देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः क्लीं ॐ॥ मंत्र का जाप किया जा सकता है। मान्यता है कि इससे मन में सकारात्मक भाव बढ़ते हैं और भगवान के प्रति भक्ति मजबूत होती है। पति-पत्नी साथ बैठकर शांत मन से इसका जाप कर सकते हैं।
पुत्रदा एकादशी पर संतान गोपाल मंत्र (Putrada Ekadashi 2026) के अलावा गोपाल सहस्रनाम और विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी किया जाता है। पूजा के दौरान भगवान को माखन-मिश्री और तुलसी दल अर्पित करें। इसके बाद पंचामृत का प्रसाद बांटना शुभ माना जाता है। पूजा में साफ-सफाई और सात्विकता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
पूजा समाप्त होने के बाद जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को भोजन कराने और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा देने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धा से किया गया दान-पुण्य परिवार में सकारात्मक वातावरण और सुख-समृद्धि लाता है।