राजस्थान की विकास यात्रा में जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय: मुख्यमंत्री शर्मा

Ads

राजस्थान की विकास यात्रा में जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय: मुख्यमंत्री शर्मा

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 06:18 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 06:18 PM IST

जयपुर, 16 मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि जनजातीय समाज अपनी समृद्ध परंपरा, विशिष्ट संस्कृति तथा प्रकृति के साथ गहरे संबंध के लिए प्रसिद्ध है और देश-प्रदेश का विकास इस समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव हो सकेगा।

शर्मा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है, इसी के तहत राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके यह दिन आदिवासियों को समर्पित किया गया है, जिन्होंने राजस्थान की विकास यात्रा में अतुलनीय योगदान दिया है।

आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा कि बेणेश्वर धाम की ऐतिहासिक भूमि आदिवासी आस्था का सबसे बड़ा केन्द्र है और राज्य सरकार धाम का सौंदर्यीकरण कराएगी, जिसके संबंध में परियोजना रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर एवं सिरोही जिले के 1,902 करोड़ रुपये के 326 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

भाषा पृथ्वी

जोहेब

जोहेब