चेन्नई, 18 जून (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की सरकार बनने के बाद आहूत तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र 23 जून को समाप्त होगा।
शुक्रवार को पूर्व विधायकों और नेताओं के लिए शोक संदेश और श्रद्धांजलि प्रस्ताव पारित करने के लिए सदन की बैठक होगी, जिसके बाद 22 जून को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए फिर से बैठक होगी।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 23 जून को चर्चा पर जवाब देंगे।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश