दो परिवारों की खुशी दो पल में मातम में बदली…

दो परिवारों की खुशी दो पल में मातम में बदली...

दो परिवारों की खुशी दो पल में मातम में बदली…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: May 12, 2017 12:28 pm IST

 

दो परिवारो की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई घटना गुजरात के बड़ोदरा की है जहां बारात के दौरान अचानक दुल्हे की मौत हो गई है. रनोली गांव में एक शादी की बारात निकली थी. बाराती बैंड के धून में जमकर नाच रहे थे.. और दुल्हे को उसके दोस्तों ने कंधे पर बैठा रखा था, दुल्हा भी अपनी शादी की खुशी और दोस्तों के साथ पूरी मस्ती में था.. लेकिन एक ही पल सन्नाटा पसर गया.. दोस्तों के कंधे पर बैठा दुल्हा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा.. और उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस के मुताबिक दुल्हे ने बारात निकलने से पहले देसी और विदेशी शराब पी रखी थी. इसी को मौत की वजह बताया जा रहा है. अचानक से हुए इस हादसे से सभी हैरान रह गये. किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ. लेकिन, जिस लड़की से उसकी शादी होनी थी, उसकी तो दुनिया ही उजड़ गयी. जिसके बेटे की शादी हो रही थी, उनकी भी तो दुनिया उजड़ गयी.

 


लेखक के बारे में