कांग्रेस की केरल इकाई ने मीडिया पैनलिस्ट को पार्टी के रुख पर कायम रहने का निर्देश दिया

कांग्रेस की केरल इकाई ने मीडिया पैनलिस्ट को पार्टी के रुख पर कायम रहने का निर्देश दिया

कांग्रेस की केरल इकाई ने मीडिया पैनलिस्ट को पार्टी के रुख पर कायम रहने का निर्देश दिया
Modified Date: July 19, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: July 19, 2026 1:00 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई (भाषा) केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने अपने सभी मीडिया पैनलिस्ट को निर्देश दिया है कि वे प्रेस से बातचीत के दौरान निजी विचार व्यक्त करने या आंतरिक मतभेदों को उजागर करने से बचें और सार्वजनिक रूप से केवल पार्टी का आधिकारिक रुख ही प्रस्तुत करें।

केपीसीसी महासचिव दीप्ति मैरी वर्गीस द्वारा जारी एक परिपत्र में पार्टी ने रविवार को कहा कि मीडिया पैनलिस्ट को प्रेस और सोशल मीडिया में केवल कांग्रेस की आधिकारिक नीतियों और निर्णयों को ही व्यक्त करना चाहिए।

परिपत्र में, उनसे निजी विचारों या संगठनात्मक मतभेदों को सार्वजनिक रूप से उजागर न करने के लिए कहा गया है। यह भी कहा गया है कि किसी भी असहमति को केवल पार्टी के आंतरिक मंचों के माध्यम से ही उठाया जाना चाहिए।

इसमें नेताओं को ऐसी बयानबाजी करने, चर्चा में भाग लेने या सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के प्रति भी आगाह किया गया है जिससे पार्टी और उसके नेतृत्व की छवि धूमिल हो सकती हो।

यह निर्देश स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के एक नेता को सरकारी वकील नियुक्त किए जाने को लेकर कांग्रेस में उपजे विवाद के बीच आया है, जिसने पार्टी नेताओं में सार्वजनिक बयानबाजी को हवा दे दी है।

यह विवाद उस वक्त और गहरा गया जब यह आरोप लगा कि इस सप्ताह की शुरुआत में कोच्चि में एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने केरल छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष अलोशियस जेवियर की अनदेखी की।

भाषा खारी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में