पति की मौत के बाद लिव-इन में रह रही थी महिला, इस बात को लेकर हुआ विवाद, फिर प्रेमी ने दी ये खौफनाक सजा

The lover killed the girlfriend about this matter

पति की मौत के बाद लिव-इन में रह रही थी महिला, इस बात को लेकर हुआ विवाद, फिर प्रेमी ने दी ये खौफनाक सजा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: August 17, 2022 5:19 pm IST

जमशेदपुर  : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में 32 वर्षीय आदिवासी महिला की उसके प्रेमी ने बिजली के खंभे से सिर टकराकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला गुलापी सबर अपने पति की मृत्यु के बाद भोकू सबर (32) के साथ सह जीवन (लिव-इन रिलेशनशिप) बिता रही थी।

Read more : रॉकेट की तरह चढ़ा शेयर बाजार, 60 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, इन निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

उन्होंने बताया कि भोकू शराब का आदी था और वह अपनी पत्नी से अलग हो गया था। भोकू की पत्नी उसके सनकी व्यवहार के कारण उसे छोड़कर चली गई थी। आदिम सबर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले भोकू और गुलापी पिछले छह महीने से पगड़ा गांव में एक साथ रह रहे थे।

Read more :  रोहित से छीन सकती है कप्तानी, इन चार में से एक खिलाड़ी बन सकता है नया कप्तान! 

बोडम पुलिस थाने के प्रभारी शंकर लाकड़ा ने बताया कि दोनों का मंगलवार को एक मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद भोकू ने बिजली के खंभे में गुलापी का सिर टकरा दिया। उन्होंने बताया कि गुलापी की मौके पर ही मौत हो गई।बुधवार सुबह शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि भोकू को गिरफ्तार कर लिया गया है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।