Hathras Stampede: पुलिस के हत्थे चढ़ा हाथरस कांड का मुख्य आरोपी, 121 लोगों की मौत के बाद से हो गया था फरार
Hathras Stampede: पुलिस के हत्थे चढ़ा हाथरस कांड का मुख्य आरोपी, 121 लोगों की मौत के बाद से हो गया था फरार
Hathras Stampede
नोएडा: Hathras Stampede उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो जुलाई को मची भगदड़ के मामले में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर ने दिल्ली में आत्मसमर्पण कर दिया जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उनके वकील ने शुक्रवार की रात यह दावा किया। इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। जिस सत्संग में भगदड़ मची थी, वहां के मुख्य सेवादार मधुकर इस घटना के संबंध में हाथरस के सिकंदराराऊ पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में नामजद एकमात्र आरोपी है।
Hathras Stampede एक वीडियो संदेश में मधुकर के वकील ए पी सिंह ने दावा किया कि उनके मुवक्किल ने दिल्ली में आत्मसमर्पण कर दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सिंह ने कहा, ‘‘आज हमने देवप्रकाश मधुकर का आत्मसमर्पण करा दिया है, क्योंकि उनका यहां इलाज चल रहा था, इसलिए दिल्ली में पुलिस, एसआईटी और एसटीएफ को बुलाया गया।’’ वकील ने कहा, ‘‘हमने वादा किया था कि हम अग्रिम जमानत के लिए आवेदन नहीं करेंगे, क्योंकि हमने कुछ गलत नहीं किया है। हमारा अपराध क्या है? वह एक इंजीनियर और हृदय रोगी हैं। चिकित्सकों ने कहा कि उनकी हालत अब स्थिर है और इसलिए हमने जांच में शामिल होने के लिए आज आत्मसमर्पण कर दिया।’’
हाल में, उच्चतम न्यायालय के वकील ने दावा किया था कि वह उन सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनके सत्संग में भगदड़ मची थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मधुकर की गिरफ्तारी के लिए मदद करने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। इस मामले में बृहस्पतिवार तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
https://youtu.be/eWcZFOfO66w

Facebook


