दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, हवा ‘खराब’
दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, हवा ‘खराब’
नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से मामूली कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के मुताबिक, शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है।
दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों में ‘रिज’ क्षेत्र सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि यह सामान्य से 1.5 डिग्री कम था।
वहीं, आयानगर में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड और पालम में क्रमशः 38.8 डिग्री सेल्सियस और 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इससे पहले दिन के दौरान, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में यह 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोधी रोड, रिज और आयानगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 26.6 डिग्री सेल्सियस, 24.6 डिग्री सेल्सियस और 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम साढ़े पांच बजे तक शहर के किसी भी प्रमुख मौसम केंद्र पर बारिश दर्ज नहीं की गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 25 और 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, और इस दौरान 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 रहा।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 127 दर्ज किया गया था, जो धूल भरी आंधी के कारण आज शाम चार बजे तेजी से बिगड़कर 228 पर पहुंच गया।
सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
भाषा प्रचेता संतोष
संतोष

Facebook


