दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा
Modified Date: June 21, 2026 / 09:27 pm IST
Published Date: June 21, 2026 9:27 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.3 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 0.8 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिये आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान के क्रमशः 38 और 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 39 प्रतिशत थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी रही और शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 127 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में