दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा
Modified Date: September 30, 2024 / 09:43 am IST
Published Date: September 30, 2024 9:43 am IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा।

आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में