दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा

  •  
  • Publish Date - May 30, 2022 / 10:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में शहर में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में रविवार की शाम हल्की बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा