दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा

  •  
  • Publish Date - January 1, 2023 / 11:13 PM IST,
    Updated On - January 1, 2023 / 11:13 PM IST

नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार,अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत और 62 प्रतिशत के बीच है।

शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। कोहरे के कारण देश के कई हिस्सों में दृश्यता घट गई।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे अंबाला, देहरादून, बरेली और वाराणसी में दृश्यता 25 मीटर पर पहुंच गई। चंडीगढ़, पटियाला, बहराइच, गया, पूर्णिया, कैलाशहर और अगरतला में दृश्यता 50 मीटर थी।

मौसम विभाग के अनुसार, बहुत घना कोहरा होने पर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच रहती है। वहीं, घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 से 200 मीटर, मध्यम कोहरा होने पर 201 से 500 मीटर और हल्का कोहरा होने पर 501 से 1,000 मीटर के बीच दर्ज की जाती है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप