देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,533 हुई
देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,533 हुई
नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,94,188 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,533 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,31,905 लोगों की मौत हुई है। अभी तक कुल 4,44,60,750 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
भाषा जितेंद्र अविनाश
अविनाश

Facebook


