देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,837 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,837 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,837 हुई
Modified Date: February 13, 2023 / 11:23 am IST
Published Date: February 13, 2023 11:23 am IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 82 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,84,200 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,837 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में संक्रमण से दो मरीजों की मौत और पश्चिम बंगाल में एक मरीज की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,30,753 हो गई। संक्रमण की दैनिक दर 0.14 फीसदी और साप्ताहिक दर 0.09 फीसदी है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,837 है, जो कुल मामलों का 0.01 फीसदी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 फीसदी है। देश में अभी तक कुल 4,41,51,610 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.62 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

भाषा

साजन प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में