देश आज आजादी की 70वीं सालगिरह मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चैथी बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपना चैथा भाषण दिया। हम आपको प्रधानमंत्री के चार साल की तस्वीरें दिखा रहे हैं…पहली तस्वीर 2014 की है…जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार लाल किले के प्राचीर से ध्वाजारोहण किया था…दूसरी तस्वीर 2015 की है…तीसरी तस्वीर 2016 की है…और चैथी तस्वीर आज की है…ध्वजारोहण के दौरान प्रधानमंत्री ने खास पगड़ी भी पहन रखी है।
बतादें, कि लाल किले पर सबसे ज्यादा तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम है…उन्होंने 17 बार तिरंगा फहराया…वहीं इंदिरा गांधी ने 16 बार तिरंगा फहराया… प्रधानमंत्री मोदी के नाम लाल किले से अब तक की सबसे लंबी स्पीच देने का रिकॉर्ड भी है…उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के 1947 में दिए 72 मिनट के भाषण का रिकॉर्ड दो साल पहले 2015 में तोड़ा था…तब उन्होंने करीब 86 मिनट की स्पीच दी थी…बाद में मोदी ने 2016 में 94 मिनट की स्पीच देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था।