PM Modi France Visit
पेरिस। PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचने पर प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मोदी ने इस दौरान वैश्विक प्रगति के लिए भारत और फ्रांस की साझेदारी के महत्व पर विशेष जोर दिया। वहीं, आज पीएम वीवाटेक 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री स्थानीय समयानुसार बुधवार को फ्रांस के शहर एवियॉन से पेरिस (PM Modi France Visit) पहुंचे, जहां उन्होंने ‘जी7’ शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। इस सम्मेलन में भारत को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया था। पेरिस, प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा का अंतिम पड़ाव है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, “मैं कुछ ही समय पहले पेरिस पहुंचा हूं, जहां प्रवासी भारतीयों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत और फ्रांस को करीब लाने के उनके प्रयासों पर मुझे गर्व है।” उन्होंने कहा, “भारत-फ्रांस की साझेदारी वैश्विक प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।” पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ यूरोप के अग्रणी प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष कार्यक्रम ‘वीवाटेक 2026’ में भाग लेंगे और भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे।
Je suis arrivé à Paris il y a peu, où j’ai été accueilli chaleureusement par la diaspora indienne. Je suis fier de ses efforts pour rapprocher l’Inde et la France. Le partenariat Inde-France est essentiel au progrès de notre planète. pic.twitter.com/Mzvs4HKggd
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026
विदेश मंत्रालय (PM Modi France Visit) के अनुसार, वीवाटेक यूरोप का प्रमुख प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप कार्यक्रम है और इस वर्ष के आयोजन में भारत का राष्ट्रीय मंडप सबसे बड़ा होगा, जो भारतीय और यूरोपीय नवोन्मेष पारिस्थितिकी तंत्रों के बीच सहयोग की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है। फ्रांस की मुख्य भूमि में प्रवासी भारतीय समुदाय की संख्या करीब 1,19,000 है, जबकि फ्रांस के मुख्य भूभाग से बाहर स्थित उसके क्षेत्रों में भारतीय मूल के 3,50,000 से अधिक लोग रहते हैं।
पेरिस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जी7’ शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी को “सार्थक” बताते हुए कहा था कि उन्हें शासन और नीति-निर्माण के प्रमुख क्षेत्रों में भारत के दृष्टिकोण और प्रयासों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
PM Modi France Visit आपको बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी कल फ्रांस के एवियन में G7 समिट में शामिल हुए थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब18 मिनट बातचीत हुई। ट्रंप ने कहा कि मोदी के रहते भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मुँह तोड़ जवाब देने के लिए हमेशा साथ खड़ा है। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी के अलावा कोई और नेता भारत में होगा तो मुझे उसके लिए सोचना पड़ेगा।