लखीमपुर खीरी, (उप्र), पांच मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन के जंगलों में मंगलवार को एक नर बाघ के साथ क्षेत्रीय संघर्ष में एक बाघिन की मौत हो गई। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दुधवा बफर जोन के उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने कहा कि बाघिन का शव मझगैन रेंज से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि उसके शव पर चोटों के कई निशान थे, जो हिंसक झड़प का संकेत दे रहे थे।
चौधरी ने कहा, ‘शरीर पर चोटों से पता चलता है कि बाघिन की मौत नर बाघ के साथ संघर्ष के बाद हुई है।’
उन्होंने कहा कि शव को रेंज मुख्यालय लाया गया, जहां तीन पशु चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुसार पोस्टमॉर्टम परीक्षण किया गया।
भाषा सं जफर
रंजन
रंजन