कोरोना संक्रमण के बीच भारत से 3 मिलियन यूनिट पेरासिटामोल खरीदेगा UK, सुपरमार्केट में रहेगी उपलब्धता

कोरोना संक्रमण के बीच भारत से 3 मिलियन यूनिट पेरासिटामोल खरीदेगा UK, सुपरमार्केट में रहेगी उपलब्धता

कोरोना संक्रमण के बीच भारत से 3 मिलियन यूनिट पेरासिटामोल खरीदेगा UK, सुपरमार्केट में रहेगी उपलब्धता
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 15, 2020 12:02 pm IST

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण को लेकर दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा हुआ है। दुनिया के अलग-अलग देशों में अब तक 2,015,000 से अधिक संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 127,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच संक्रमण से लड़ने के लिए यूनाइटेड किंगडम ने भारत से 3 मिलियन यूनिट पेरासिटामोल की डील की है। बता दें कि इससे पहले भारत ने अमेरिका सहित कई देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की सप्लाई की है।

Read More: रायपुर AIIMS से आई मार्मि​क तस्वीर, कोरोना संक्रमित मरीज के तीन माह के बच्चे की देखभाल कर रहा नर्सिंग स्टाफ

इस संबंध में यूके सरकार के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के साथ बातचीत के बाद यूनाइटेड किंगडम को पेरासिटामोल की लगभग 3 मिलियन यूनिट मिलेगी। यह अगले दो हफ्तों में आ जाएंगी और इन्हें यूके के प्रमुख सुपरमार्केट में स्टॉक किया जाएगा।

Read More: 35 रुपए प्रति किलो की दर से 25 अप्रैल से शुरू होगी महुआ की खरीदी, 4 मई से होगी तेंदुपत्ता की खरीदी

गौरतलब है कि वर्ल्डोमीटर से जारी आंकड़ों के अनुसार यूनाइटेड किंगडम अब तक 93 हजार से अधिक लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 12 हजार से ज्यादा है।

Read More; शासन ने रद्द किया BMHRC अस्पताल का अधिग्रहण, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा है जवाब


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"