कोयंबटूर (तमिलनाडु), 10 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सोमवार को कहा कि आज के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने से बड़ा कोई उद्देश्य नहीं होना चाहिए।
अन्नामलाई ने यहां मेजर मदन कुमार की किताब के विमोचन कार्यक्रम में यह बात कही।
उन्होंने अपनी बात युवाओं के उस वर्ग के सामने रखी, जिसे आमतौर पर ‘जेन जी’ कहा जाता है।
हाल ही में ‘वी द लीडर्स’ नामक संगठन स्थापित करने वाले अन्नामलाई ने कहा कि आज की पीढ़ी जीवन में किसी उद्देश्य की तलाश कर रही है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “जेन जी के रूप में, आपको एक बड़े उद्देश्य की जरूरत है; आज आप जीवन में एक बड़े उद्देश्य की तलाश कर रहे हैं।”
अन्नामलाई ने कहा, “अगर आप किसी उद्देश्य की तलाश में हैं, तो वर्दी आपका सबसे बड़ा उद्देश्य होनी चाहिए।”
उन्होंने कहा, “जेन-जी अगर आप भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको सैन्य सेवा को एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में देखना चाहिए।”
भाषा जोहेब नरेश
नरेश