विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर खाली ट्रेन के डिब्बे में मामूली आग लगी

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर खाली ट्रेन के डिब्बे में मामूली आग लगी

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर खाली ट्रेन के डिब्बे में मामूली आग लगी
Modified Date: August 4, 2024 / 03:46 pm IST
Published Date: August 4, 2024 3:46 pm IST

विशाखापत्तनम, चार अगस्त (भाषा) विशाखापत्तनम में रविवार को एक खाली ट्रेन के डिब्बे में मामूली आग लग गई जिसे वाल्टेयर रेलवे डिवीजन के कर्मियों ने तुरंत बुझा दिया। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कि बस्तर एक्सप्रेस के एक डिब्बे में सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन विशाखापत्तनम स्टेशन यार्ड में सफाई के लिए खड़ी थी।

रेलवे के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘एक डिब्बे में आग लगने की मामूली घटना को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि यह खाली डिब्बा था। उन्होंने बताया कि घटना में कोई अन्य डिब्बा प्रभावित नहीं हुआ।

भाषा आशीष संतोष

संतोष


लेखक के बारे में