BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Giriraj Singh on Judge Shekhar Yadav Statement : जज शेखर यादव के बयान पर मचा बवाल.. महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा विपक्ष, सामने आया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान

शेखर यादव के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है!Giriraj Singh on Judge Shekhar Yadav Statement

Giriraj Singh on Judge Shekhar Yadav Statement | Source : ANI

Giriraj Singh on Judge Shekhar Yadav Statement | Source : ANI

Shyam Dwivedi
Published: 12 Dec 2024 | 12:03 pmModified: 12 Dec 2024 | 12:16 pm

नई दिल्ली। Giriraj Singh on Judge Shekhar Yadav Statement : सोशल मीडिया पर इन दिनों इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज शेखर यादव का एक बयान जोरशोर से वायरल हो रहा है। शेखर यादव ने रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यक्रम में भाग लिया था और वहां विवादित बयान दिया था। उन्होंने यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के मुद्दे पर कहा, “हिन्दुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यक के अनुसार ही देश चलेगा।” इस बयान के बाद देश में नया विवाद खड़ा हो गया। विवाद से अब संसद भी अछूता नहीं रहा। संसद में विपक्षी दल जस्टिस शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। अब इस बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आना भी शुरू हो गई है। शेखर यादव के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

read more : Poco M7 Pro 5G Features Leaked: लॉन्च से पहले लीक हुई इस स्मार्टफोन की डिटेल्स, 120Hz के रिफ्रेश रेट, SGS Eye Care डिस्प्ले, साथ ही मिलेंगे ये धांसू फीचर्स 

Giriraj Singh on Judge Shekhar Yadav Statement : इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज शेखर कुमार यादव के भाषण पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज शेखर कुमार यादव की टिप्पणी सही है। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की, कोर्ट में नहीं।" वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान बहुत गैरजिम्मेदाराना हैं।"

जस्टिस शेखर यादव के बयान पर क्यों मचा बवाल?

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यक्रम में जस्टिस शेखर यादव का कहना था कि एक से ज़्यादा पत्नी रखने, तीन तलाक़ और हलाला के लिए कोई बहाना नहीं है और अब ये प्रथाएं नहीं चलेंगी। जस्टिस यादव की इस भाषण से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने बयान में कहा, “जिस नारी को हमारे यहां देवी का दर्जा दिया जाता है, आप उसका निरादर नहीं कर सकते हैं. आप यह नहीं कह सकते हैं कि हमारे यहां तो चार पत्नियां रखने का अधिकार है, हमारे यहां तो हलाला का अधिकार है, हमारे यहां तो तीन तलाक़ बोलने का अधिकार है। ये सब नहीं चलने वाला है।”

महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा विपक्ष

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने बुधवार को कहा कि संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र में ही इसके लिए नोटिस दिया जाएगा। अब तक राज्यसभा के 30 से अधिक सदस्यों के हस्ताक्षर लिए जा चुके हैं। प्रस्ताव से जुड़ा नोटिस 100 लोकसभा सदस्यों या 50 राज्यसभा सदस्यों द्वारा पेश किया जाना चाहिए। लेकिन महाभियोग का रास्ता इतना भी आसान नहीं है। और अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो इतिहास भी इस बात का गवाह है कि आज तक किसी भी जज के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

 

FAQ:

1. Judge Shekhar Yadav Statement क्या था?

जज शेखर यादव ने विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में कहा था कि हिन्दुस्तान में बहुसंख्यक के अनुसार ही देश चलेगा। इसके अलावा, उन्होंने तीन तलाक, हलाला, और एक से ज़्यादा पत्नी रखने जैसी प्रथाओं पर भी कड़ी टिप्पणी की थी।

2. जज शेखर यादव के बयान पर प्रतिक्रिया क्या थी?

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने शेखर यादव के बयान का समर्थन किया, जबकि विपक्षी दलों ने इस बयान को लेकर महाभियोग प्रस्ताव लाने की बात की है।

3. महाभियोग प्रस्ताव कब लाया जाएगा?

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने बताया कि महाभियोग प्रस्ताव संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लाया जाएगा।

4. क्या इतिहास में कभी किसी जज के खिलाफ महाभियोग हुआ है?

नहीं, इतिहास में कभी भी किसी जज के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

5. शेखर यादव ने तीन तलाक पर क्या कहा था?

शेखर यादव ने कहा था कि तीन तलाक, हलाला, और एक से ज़्यादा पत्नी रखने जैसी प्रथाएं अब नहीं चलेंगी, क्योंकि नारी का सम्मान हमारे धर्म और समाज का हिस्सा है।

छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय 

मध्यप्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: There was a ruckus over the statement of Judge Shekhar Yadav.. Union Minister Giriraj Singh's statement came to the fore

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm