एसआईआर के कारण बिहार चुनाव में पूरी तरह से भ्रम और कुप्रबंधन देखने को मिला: तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख

Modified Date: November 15, 2025 / 08:23 pm IST
Published Date: November 15, 2025 8:23 pm IST

चेन्नई, 15 नवंबर (भाषा) तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगई ने शनिवार को दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण बिहार चुनाव में पूरी तरह से ‘‘भ्रम और कुप्रबंधन’’ देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक बरकरार रहा।

सेल्वापेरुंथगई ने कहा कि प्रत्येक परिवार को 10,000 रुपये दिए जाने के कारण पलड़ा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर झुका।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एसआईआर के कारण बिहार चुनाव में पूरी तरह से भ्रम और कुप्रबंधन देखने को मिला। हमारा वोट बैंक बरकरार रहा है। हमारे सहयोगी राजद का मत प्रतिशत केवल 0.3 प्रतिशत कम हुआ।’’

दूसरी ओर, भाजपा के वोटों में केवल एक प्रतिशत की वृद्धि हुई।

टीएनसीसी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन्होंने प्रत्येक घर को 10,000 रुपये दिए। हम उन सभी चीजों का विश्लेषण करके एक बयान जारी करेंगे।’’

भाषा जोहेब शफीक

शफीक

लेखक के बारे में